हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर परिसर में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन बड़े श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन भास्कर जी महाराज द्वारा किया गया।पूजन के दौरान छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सभी कन्याओं को हलवा-चने का प्रसाद वितरित किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।मंदिर परिसर में नवरात्रि के सभी दिनों में नियमित रूप से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। आज विशेष रूप से महामाया की कृपा से कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं उपहार वितरित किए गए, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है, जो नवरात्रि के पर्व पर विशेष रूप से महत्व रखता है।
हरिद्वार के माया देवी मंदिर में विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन, भेंट किए गए प्रसाद और उपहार

