नगर निगम हरिद्वार की बड़ी पहल मेयर किरण जैसल ने 13 नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नगर निगम हरिद्वार की बड़ी पहल
मेयर किरण जैसल ने 13 नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
हरिद्वार, 23 फरवरी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम हरिद्वार द्वारा शामिल किए गए तेरह अतिरिक्त कूड़ा वाहनों को मेयर किरण जैसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर कार्यालय परिसर से रवाना किए गए ये वाहन अब शहर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा संकलन का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और विस्तारित शहरी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इन वाहनों के संचालन से कूड़ा उठान की प्रक्रिया और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी।
वाहनों को रवाना करते समय उप नगर आयुक्त संदीप गोस्वामी, सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के जुड़ने से वार्डों में समयबद्ध कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित होगा तथा सफाई व्यवस्था में और सुधार आएगा।
मेयर ने स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहयोग से भी संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित समय पर ही दें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर निगम की इस पहल को शहरवासियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को नई गति मिलेगी और हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!