हरिद्वार में दीक्षा समारोह: गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम

हरिद्वार में दीक्षा समारोह: गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित कमलदास कुटिया में आज, 30 अप्रैल 2026 को गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत एक भव्य दीक्षा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गद्दीनशीन पूज्य महन्त ओमप्रकाश शास्त्री जी महाराज की गरिमामयी अध्यक्षता में उनके शिष्य व्यास सुनील पाण्डेय को नाम दीक्षा प्रदान कर विधिवत शिष्य बनाया जाएगा।
पूज्य महन्त ओमप्रकाश शास्त्री जी महाराज अपने आध्यात्मिक ज्ञान, सादगी और सेवा भाव के लिए विख्यात हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक श्रद्धालु धर्म और भक्ति की राह पर अग्रसर हो रहे हैं। आज का यह दीक्षा समारोह न केवल एक परंपरा का निर्वहन है, बल्कि गुरु के आशीर्वाद और संस्कारों के प्रसार का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
संतों का सानिध्य और भण्डारे का आयोजन
इस कार्यक्रम में देशभर से पधारे महन्त, महामण्डलेश्वर एवं संतगण अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आशीर्वचन प्रदान करेंगे। सायं 4:00 बजे संतों का उद्बोधन एवं आशीर्वचन होगा, जिसमें आध्यात्मिक विचारों की अमृत वर्षा होगी। इसके पश्चात सायं 5:00 बजे भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।
कमलदास कुटिया ट्रस्ट परिवार ने सभी भक्तों, सेवकों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का विनम्र आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!