पूजा शर्मा srknews24 ×7
आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र और शक्ति उपासना के प्रतीक, पीतांबरा देवी जी के परम उपासक पूज्य संतोषनंदन जी महाराज से आज महंत विश्वास आनन्द जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस आध्यात्मिक मिलन के दौरान महंत विश्वास आनन्द जी ने महाराज श्री के चरणों में वंदन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान दोनों के मध्य धर्म, संस्कृति और लोक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। पूज्य संतोषनंदन जी महाराज, जो अपनी कठिन तपस्या और मां पीतांबरा जी के प्रति अटूट श्रद्धा के लिए जाने जाते हैं, ने महंत विश्वास आनन्द जी को उज्जवल भविष्य और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीष दिया।इस अवसर पर महंत विश्वास आनन्द जी ने कहा कि पूज्य संतोषनंदन जी महाराज श्री जैसे उच्च कोटि के साधक का सानिध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उनके दर्शन मात्र से मन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है।इस भेंट को आध्यात्मिक जगत में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहाँ मिलने से सनातन धर्म की परंपराओं को और बल मिलता है।इस पावन अवसर पर श्री हनुमंत आस्था धाम के अध्यक्ष समाजसेवी अमित कुमार सैनी जी , सुंदर सिंह मनवाल, प्रदीप शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

