उमिया धाम आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, गुजरात से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

उमिया धाम आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, गुजरात से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ
पूजा शर्मा(रिपोर्टर)
हरिद्वार। उमिया धाम आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सात दिनों तक चली इस पावन कथा का रसपान प्रसिद्ध कथावाचक श्री श्याम सुंदर महाराज जी (वसई, गुजरात) के श्रीमुख से कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन में गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेष रूप से शामिल हुए। प्रमुख रूप से जेठा भाई पटेल, शंकर भाई पटेल, रेट भाई पटेल, राघव भाई पटेल सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे। कथा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस भव्य आयोजन का आयोजन श्रीमान नवनीत भाई सुथार (मऊ, गुजरात) जी द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 100 से 120 भक्तजन गुजरात से आकर शामिल हुए। कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया तथा इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
समापन अवसर पर पूरे आश्रम परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे सफल बनाने के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!