हरिद्वार में पूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्हचारी जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार। रविवार, 29 मार्च 2026 को श्री जयराम आश्रम भीमगौडा में पूज्य श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी दिव्य बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री जयराम आश्रम संस्थाएँ द्वारा किया गया, जिसमें देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए संतों और भक्तों ने भाग लिया। सभी ने महाराज जी के जन्मोत्सव पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित कीं।
समारोह के दौरान संतों एवं गणमान्य अतिथियों ने पूज्य महाराज जी को पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस शुभ अवसर पर पूर्व सभासद सुभाष जैसल, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मनोज गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर महाराज जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के आशीर्वचन और भजन-कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि पूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और प्रेम अटूट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!