कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा का सम्मान, संस्कार भारती ने दी शुभकामनाएं

कला और संस्कृति के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, रुड़की में ऑडिटोरियम की उठी मांग
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मा. प्रदीप बत्रा जी को संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा श्रीराम लला और भारत माता का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने रुड़की में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग रखी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं विपन्न कलाकारों के लिए सरकार द्वारा नियमित सहायता राशि प्रदान करने का सुझाव भी दिया गया।
इस अवसर पर संस्कार भारती के संरक्षक डॉ. अशोक शर्मा आर्य, प्रदेश साहित्य प्रमुख डॉ. राजकुमार उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती बिमलेश जी, बीना जी, अमित कुमार, अनुज आत्रेय, रामशंकर सिंह, समय सिंह सैनी, नरेंद्र आहूजा, ऋषिपाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!