पूजा शर्मा srknews24×7
हरिद्वार, 1 जनवरी 2026:
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने आज हरिद्वार जिले की पिरान कलियर रुड़की विधानसभा क्षेत्र में अपने नए पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी के रुड़की-हरिद्वार जिलाध्यक्ष नदीम अहमद जी पहुंचे उनका पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया सम्मान, राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली, जिला अध्यक्ष आलिम अंसारी जी,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक राव नौशाद, जिला महा सचिव मेहराब अंसारी जी,जिला सचिव जावेद जी, युवा जिला अध्यक्ष हरिद्वार से विजेन्द्र चौधरी जी,राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी , एडवोकेट प्रियंका रानी प्रदेश सचिव, सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।पार्टी कार्यालय का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी की जिला हरिद्वार में निरंतर बढ़ती पकड़ और मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है। पार्टी जनसरोकारों की आवाज़ बनकर हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है।जिलाध्यक्ष नदीम अहमद ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “जन अधिकार पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”पिरान कलियर में पार्टी कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम उपलब्ध हुआ है, जिससे क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) आने वाले समय में हरिद्वार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प दिलाया।

