खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में विजेता घोषित

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में विजेता घोषित

हरिद्वार, 30 सितंबर 2026। राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। दूसरे दिन 4×100 मीटर रिले, कबड्डी, पिट्टू तथा भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 4×100 मीटर रिले में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र ने प्रथम, खानपुर ने द्वितीय तथा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले में भगवानपुर प्रथम, मंगलौर द्वितीय तथा झबरेड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में मंगलौर ने प्रथम, खानपुर ने द्वितीय तथा भगवानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में लक्सर प्रथम, खानपुर द्वितीय तथा मंगलौर तृतीय स्थान पर रहा।

इसी प्रकार बालिका वर्ग पिट्टू प्रतियोगिता में लक्सर ने प्रथम, खानपुर ने द्वितीय तथा मंगलौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग पिट्टू में खानपुर प्रथम, लक्सर द्वितीय तथा झबरेड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग भाला फेंक प्रतियोगिता में खानपुर की जानवी ने प्रथम, मंगलौर की आस्था ने द्वितीय तथा भगवानपुर की परी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग भाला फेंक में भगवानपुर के कार्तिक ने प्रथम, खानपुर के मोहित ने द्वितीय तथा मंगलौर के अपित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी एवं प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पूनम मिश्रा, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी जितेन्द्र पुंडीर, खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल एवं मुकेश शर्मा, खेल विभाग हरिद्वार के खेल प्रशिक्षक अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!