स्वामी परमेश्वर मुनि ने ग्रहण की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता, गांव-गांव युवाओं को संगठन से जोड़ने का लिया संकल्प

स्वामी परमेश्वर मुनि ने ग्रहण की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता, गांव-गांव युवाओं को संगठन से जोड़ने का लिया संकल्प
पूजा शर्मा – रिपोर्टर
गहतोड़़ा/लोहाघाट। चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के गहतोड़़ा निवासी 26 वर्षीय स्वामी परमेश्वर मुनि ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा अधिक से अधिक युवाओं एवं आमजन को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया है। संन्यास ग्रहण करने के बाद वर्तमान में स्वामी परमेश्वर मुनि हरिद्वार में निवास कर रहे हैं।

स्वामी परमेश्वर मुनि से उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की लंबे समय तक विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत उन्हें संगठन से जोड़ा गया और विधिवत सदस्यता प्रदान की गई। स्वामी जी का सामाजिक एवं व्यक्तिगत जुड़ाव गहतोड़़ा सहित लोहाघाट, बाराकोट और आसपास के अनेक क्षेत्रों से है। उनके अनेक साथी एवं परिचित विभिन्न गांवों में रहते हैं तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा भी इसी क्षेत्र में हुई है।

स्वामी परमेश्वर मुनि अब चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक संगठन की विचारधारा और उद्देश्य को पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि गहतोड़़ा, बाराकोट, लोहाघाट, पीपलाटी, होलीपीपलाटी, चौड़ाकोट, हल्दुवा खर्क, बरमतोड़ा, सिमलखेत, धुवामौनी, खेतीखान, देवीधुरा, धुनाघाट, पोखरी, मेल्टा, कापड़ी, रोला मेल, फोरती, तपनीपाल, हुँगरा, कजीना, कानाकोट सहित लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों और ग्राम पंचायतों से युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को उत्तराखंड क्रांति दल से जोड़ा जाए।

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहाघाट एवं बाराकोट विकासखंडों में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में स्वामी परमेश्वर मुनि सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनका लक्ष्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को उत्तराखंड के हितों, स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन के साथ मजबूती से जोड़ना होगा।

उत्तराखंड क्रांति दल को विश्वास है कि स्वामी परमेश्वर मुनि के सामाजिक संपर्क, युवाओं के बीच उनकी पहुंच और क्षेत्र से उनके पुराने जुड़ाव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय लोग संगठन के साथ जुड़ेंगे और उत्तराखंड के हितों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

स्वामी परमेश्वर मुनि का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से उत्तराखंड क्रांति दल के लिए कार्य करना, गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक युवाओं एवं आमजन को संगठन से जोड़ना तथा संगठन को मजबूत और व्यापक बनाना है।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि स्वामी परमेश्वर मुनि भविष्य में भी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ उत्तराखंड क्रांति दल के लिए कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

“गांव-गांव संगठन, युवा-युवा की भागीदारी और मजबूत उत्तराखंड के संकल्प के साथ उत्तराखंड क्रांति दल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही हमारा उद्देश्य है।”

धन्यवाद।
उत्तराखंड क्रांति दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!