श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर भक्त हुए भावविभोर

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर भक्त हुए भावविभोर

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित होटल शर्मा परिवार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास किशोर भाई शास्त्री जी ने अपने श्रीमुख से भगवान की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्तजन भक्ति रस में सराबोर हो गए।पंचम दिवस की कथा में शास्त्री जी ने भगवान की करुणा, धर्म की स्थापना तथा भक्तों पर उनकी असीम कृपा का संक्षिप्त दृष्टांत प्रस्तुत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा एवं विश्वास के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने बताया कि कथा मनुष्य को सदाचार, सेवा और ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाती है।इस अवसर पर मुख्य यजमान श्री दीपक पटेल सहित अनेक श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में आयोजित इस कथा का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में श्री ऋषिकेश पाटील, माया पटेल, हेमंत खडारिया, पूजा पटेल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर कथा अमृत का रसपान कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!