बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक हरिद्वार में सफलतापूर्वक संपन्न

हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक हरिद्वार में सफलतापूर्वक संपन्न
मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश की एक अति आवश्यक बैठक दिनांक 04 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे बीएसपी हाउस, शिवालिक नगर, हरिद्वार में आयोजित की गई, जो अत्यंत सुंदर एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 राजा राम जी एवं मा0 मुनकाद अली जी (प्रदेश प्रभारी, बीएसपी उत्तराखंड) उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मोहित आनंद जी द्वारा की गई।
बैठक में संगठन के विभिन्न स्तरों—जिला, विधानसभा, सेक्टर एवं पोलिंग बूथ—के साथ-साथ बामसेफ, बीवीएफ एवं भाईचारा कमेटियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, लोकसभा जोन कोऑर्डिनेटर, विधायकगण, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, बामसेफ, बीवीएफ एवं भाईचारा कमेटियों के संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय प्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने के संकल्प एवं आगामी कार्ययोजना के साथ हुआ। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
जय भीम, जय भारत।
निवेदक: सूरज मल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!