भव्य धार्मिक आयोजन के साथ मनाई गई अनिल अग्रवाल दंपत्ति की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ
अनिल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति अग्रवाल ने अपनी वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर महामाई माया देवी मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर इस विशेष दिन को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने संतों एवं भक्तों के लिए एक भव्य भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में जयपुर से पधारे श्रीमान आशीष शर्मा जी एवं उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर पूनम शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मित्र विनीत अरोड़ा जी भी अपने परिवार एवं मित्रों सहित शामिल हुए। सभी ने मिलकर माता माया देवी एवं संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह आयोजन अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के हृदय को भावविभोर कर दिया।
जय माता दी 🙏
भव्य धार्मिक आयोजन के साथ मनाई गई अनिल अग्रवाल दंपत्ति की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ

