प्रसिद्ध श्री जूना अखाड़ा भैरव मंदिर में श्रद्धा, सेवा और संत परंपरा के प्रतीक संत भंडारे का भव्य आयोजन

हरिद्वार। प्रसिद्ध श्री जूना अखाड़ा भैरव मंदिर में श्रद्धा, सेवा और संत परंपरा के प्रतीक संत भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।भंडारे के दौरान आध्यात्मिक वातावरण अत्यंत भक्तिमय बना रहा। संतों ने कहा कि सनातन धर्म में संत सेवा और अन्नदान का विशेष महत्व है। अन्नदान को महादान बताया गया है, जिससे समाज में प्रेम, सद्भाव और परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता है। संतों ने भक्तों को धर्म, सेवा, संयम और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जूना अखाड़े के महामंत्री महेश पुरी, आकाश गिरी, महावीर गिरी, भीष्म गिरी, सक्षम पुरी, दिवाकर पुरी, विष्णुवर्धन तथा विष्णु गिरी सहित अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे। सभी संतों ने भंडारे की व्यवस्था की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में संतों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया तथा लोककल्याण, राष्ट्र की उन्नति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!