🕉️ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जीवन होता है सफल : महंत राजेंद्र प्रसाद शास्त्री 🕉️
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित प्रसिद्ध श्री प्रेम नगर आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर कथा अमृत का रसपान कर रहे हैं और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।
कथा व्यास परम पूज्य प्रातः स्मरणीय महंत राजेंद्र प्रसाद शास्त्री जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समस्त वेदों, उपनिषदों और पुराणों का सार है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति भाव से भागवत कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है और उसे सांसारिक बंधनों से मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है।
महंत श्री ने कहा कि कलियुग में भगवान की कथा, नाम-स्मरण और सत्संग ही मानव जीवन को सफल बनाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ साधन है। भागवत कथा मनुष्य के अंतःकरण को शुद्ध कर उसमें प्रेम, करुणा, दया और भक्ति के भावों का संचार करती है। कथा के माध्यम से भगवान के दिव्य चरित्रों का श्रवण कर व्यक्ति अपने जीवन की दिशा को सकारात्मक रूप से बदल सकता है।
उन्होंने एक सुंदर दृष्टांत के माध्यम से समझाया कि जिस प्रकार अंधकार से भरे कमरे में दीपक जलाते ही प्रकाश फैल जाता है, उसी प्रकार श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के हृदय में व्याप्त अज्ञान, मोह और पाप रूपी अंधकार दूर हो जाता है। भगवान की भक्ति का प्रकाश जीवन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करता है।
इस अवसर पर कथा के सफल आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले जयराम भाई ,बाबीराव भाई, अनिल भाई माली, हरि भाई चौधरी, रेवा भाई चौधरी, केला भाई चौधरी, टीपी राजपूत तथा श्री नारायण भाई देसाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ बना रहे हैं। आश्रम परिसर भगवान के जयकारों, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिव्य कथा के श्रवण से उन्हें आध्यात्मिक शांति, आत्मिक आनंद और प्रभु भक्ति की अमूल्य प्रेरणा प्राप्त हो रही
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जीवन होता है सफल : महंत राजेंद्र प्रसाद शास्त्री

