अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने देशवासियों को दी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, हरिद्वार के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा भगवान श्रीराम के आदर्श सभी के जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।उन्होंने धनतेरस के अवसर पर सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। वहीं भैया दूज के पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक बताते हुए परिवारों में प्रेम, सद्भाव एवं एकता बनाए रखने का संदेश दिया। छठ पूजा के पावन अवसर पर उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त देशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि मां गंगा और भगवान श्रीराम की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। देश में शांति, एकता, भाईचारा और धार्मिक सद्भाव कायम रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।अंत में उन्होंने समस्त देशवासियों को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की कामना की।॥ शुभ दीपावली ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!