पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित, विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन; विभागीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन

पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित, विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन; विभागीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन

हरिद्वार। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित होने वाले व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया। वहीं, मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दल जनचेतना मंच ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक, कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, अक्षय ऊर्जा (उरेडा), डेयरी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान एवं उद्योग विभाग सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टॉल लगाए गए।इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद प्रसाद मिश्रा एवं डॉ. नरेश चौधरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्यमंत्री अजीत चौधरी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, अनीस गौड़, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, सीओ हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी सहित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!