भव्य रूप से संपन्न हुआ बौद्ध कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, शांति और संविधान का दिया गया संदेश
हरिद्वार। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 3 मई 2026, रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हरिद्वार के भेल रानीपुर स्थित एससी/एसटी ऑफ इंडिया फेडरेशन कार्यालय में भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर द्वारा स्थापित संस्था के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संविधान समर्थक “समाज जोड़ो अभियान” के अंतर्गत तथा विश्व शांति के संदेशवाहक गौतम बुद्ध के त्रिपावन महापर्व के शुभ अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद सुबह 9:00 बजे अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूज्य भिक्खु गणों सहित आदरणीय भन्ते करुणा सागर जी (हरिद्वार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में आय. अशोक सागर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, समता सैनिक दल, दिल्ली), आर. राजेंद्र सिंह कुठियाल (प्रदेश अध्यक्ष, कुमाऊं मंडल, उत्तराखंड एवं एडवोकेट नैनीताल हाईकोर्ट), पी.पी. सिंह अशोक बौद्ध, धर्मवीर सिंह बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, समता सैनिक दल उत्तर प्रदेश), गुरविंदर सिंह, राम राजीवन बौद्ध, विनोद कुमार (महा प्रबंधक, एकाम्स प्राइवेट लिमिटेड) तथा ऑनी अम्बेडकर (कमांडर, समता सैनिक दल, हरिद्वार) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा, सामाजिक एकता और भगवान बुद्ध के करुणा एवं अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में एस.सी./एस.टी ऑफ इंडिया फेडरेशन, भेल बुद्धिस्ट सोसाइटी हरिद्वार तथा दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (हरिद्वार एवं देहरादून शाखा) का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, प्रदेश सचिव डॉ. संजय कुमार, जिला अध्यक्ष अमित कुमार बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बौद्ध तथा जिला महासचिव सियाराम बौद्ध की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सफल रूप से संपन्न हुआ।
भव्य रूप से संपन्न हुआ बौद्ध कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, शांति और संविधान का दिया गया संदेश

