भाजपा वार्ड 17 की कार्यकारिणी गठित, नए पदाधिकारियों का स्वागत
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार के वार्ड नंबर 17 (टीबीडी) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यकारिणी में राकेश कुमार को वार्ड संयोजक, आशीष कश्यप को युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा आकाश और कृष्ण को युवा मोर्चा महामंत्री बनाया गया। वहीं, सविता देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष तथा श्रद्धा और स्वामी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर मुकेश कौशिक, रमेश गौड़, राजेंद्र कटारिया, मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद रानी देवी और पार्षद पति अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने और जनसेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।






