रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, गोविंद घाट पर हुआ दीपदान

रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, गोविंद घाट पर हुआ दीपदान
हरिद्वार, 2 अक्टूबर। रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में शुक्रवार को हरिद्वार के गोविंद घाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने शहीद आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी के नेतृत्व में उपस्थित आंदोलनकारियों ने शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मां गंगा के पवित्र तट पर सभी पुण्यात्माओं की शांति तथा उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दीपदान किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के आश्रित एवं राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार के जिला अध्यक्ष योगेश सिंग्वाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हुआ है। ऐसे में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके आश्रितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना सभी का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, उनके आश्रितों के अधिकारों तथा उनकी न्यायोचित मांगों के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के इतिहास और शहीदों के बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना भी समाज की जिम्मेदारी है।
योगेश सिंग्वाल ने कहा कि मां गंगा के तट पर दीपदान के दौरान उन सभी अमर शहीदों को याद किया गया, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान उत्तराखंड की पहचान और इतिहास का अमिट अध्याय है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार के नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नगर मंत्री सोनू कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी तेग सिंह नारंग सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित आंदोलनकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सतीश जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के समर्थन की घोषणा तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जिला अध्यक्ष योगेश सिंग्वाल एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भूरी देवी, मीना चौहान, मधुबाला, गंगा दत्त शर्मा, अनीता पवार, जयप्रकाश मलकोटी, आनंद सिंह, शीशपाल पोखरियाल, डीसी नौटियाल, विनोद दढ़ियाल, भगवान सिंह रावत, विमल मलकोटी, विनोद प्रकाश शर्मा, जीएस ज्वेल, मथुरा देवी, सोना देवी, सरल हेम पंत, सरोजिनी रावत, छवि असवाल, गीता, महावीर सिंह नेगी, जगत सिंह रावत, रमेश चंद्र, अंजू उप्रेती, पुष्पा देवी, भगवान सिंह जोशी, विजय कृष्ण खंडूरी, श्रीचंद बडोला, प्रवीण कुमार, तेज सिंह रावत, विष्णु दत्त सेमवाल, केपी सिंह, गोविंद प्रसाद, भीमसेन रावत, शूरवीर सिंह, राजेश प्रसाद, शिवप्रसाद, रमेश चंद्र पंत, हरिनारायण जोशी, मंगला देवी रावत, बबीता दढ़ियाल, सरला नेगी, विजय जोशी, ललित मोहन जोशी, उमाशंकर वशिष्ठ, अरुण कुमार बरकोटी, शांति गोसाईं, जगदीश सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, उर्मिला देवी, प्रमोद सिंह, वीरपाल सिंह, चंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह नेगी, सुरेंद्र, गिरीश, देवेंद्र कंडारी, शिशुपाल रावत, सुनील रावत, विमला देवी, चेत सिंह रावत, सूर्यकांत भट्ट, गिरीश भट्ट, गुलाब सिंह, धर्मेंद्र, उमेश सिंह रावत, भगवती प्रसाद, रोहित प्रताप सिंह, माधवानंद पंत, शशि, चंद्रधर काली, जगदीश प्रसाद, सरोज सहित अन्य राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
रामपुर तिराहा गोलीकांड के अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को शत-शत नमन। आपका संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!