हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र एवं महिला विंग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में श्री महाराजा अग्रसेन परिवार मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन गीत गोविंद बैंक्विट हॉल, हरिद्वार में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों, उद्यमियों, समाजसेवियों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
समारोह का शुभारंभ भगवान श्री महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। महिला विंग द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षण एवं विशेष सहयोगी के रूप में श्री मुकेश अग्रवाल जी (गीत गोविंद ) श्री जे सी जैन जी अध्यक्ष कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग , श्री सुधीर गुप्ता समाजसेवी श्री परग गुप्ता संयोजक ,श्री दिलीप अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी , श्री श्याम अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार , श्री संदीप जैन जी , श्री संदीप जैन जी एकम्स श्री राजीव बंसल जी उद्योगपति, श्री सुनील गुड्डू जी समाजसेवी पार्षद नगरनिगम अन्य सभी की उपस्थिति रही कार्यक्रम में प्रसाद सहयोग एवं संरक्षण मंडल की ओर से सराहनीय योगदान दिया गया। समारोह में प्रमुख रूप से श्रीमती आरती अग्रवाल, ठेकेदार श्री मनोज गर्ग, पूर्व मेयर श्री राजीव गुप्ता, पुष्पक गैस के श्री राजीव बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री विजय मोदी, श्री संजय मोदी (मोहन जी पूरी वाले), श्री अरविंद अग्रवाल (बबली भाई), उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिलीप अग्रवाल, श्री संजीव गुप्ता (गार्डेनिया होटल), समाजसेवी श्री संदीप गोयल, श्री संजय गुप्ता (मावे वाले), श्री ज्ञानेश अग्रवाल (एमडी, क्रिस्टल वर्ल्ड), उद्योगपति श्री प्रवीण सिंगल, श्री मुकेश अग्रवाल (भक्ति गैस), श्री अनिल गोयल (एसडीआईएमटी), श्री विकास गर्ग (एचडी फॉरेस्ट पॉलीमर), समाजसेवी श्री अरविंद अग्रवाल (क्रेशर वाले), पूर्व विधायक श्री हृदेश अग्रवाल, श्री संजय गुप्ता, श्री नवीन हार्डवेयर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संस्थापक अशोक अग्रवाल जी, अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, कार्यकारिणी के महामंत्री माध्यमिक मित्तल जी एवं कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक अजय अग्रवाल, डॉ. अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल एवं महावीर मित्तल रहे, जबकि कार्यक्रम प्रभारी के रूप में महावीर मित्तल एवं जय भगवान गुप्ता ने व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। समारोह का समापन सामूहिक प्रसाद एवं सौहार्दपूर्ण मिलन के साथ हुआ।

