हरिद्वार में 77वां श्री झूलेलाल ज्योत सभा बैसाखी महोत्सव:भजन संध्या और भव्य शोभायात्रा का आयोजन

हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार में बैसाखी के पावन अवसर पर 77वें श्री झूलेलाल ज्योत सभा बैसाखी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहराणा साहिब, भजन संध्या, भंडारा और विशाल शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल द्वारा भोलागिरि रोड स्थित स्थल (सिंध पंचायत धर्मशाला के निकट) भजन संध्या का आयोजन किया गया, जो रात्रि 10 बजे तक चला। इसके पश्चात भोलागिरी घाट पर भक्ति रस में डूबा वातावरण देखने को मिला।इस दौरान सिंधी ज्वैलर्स परिवार की ओर से 12 एवं 13 अप्रैल को भंडारा साहिब का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में ओम प्रकाश असरानी, हरीश भाई (बाबा ज्वैलर्स), कन्हैयालाल जयसिंघानी और कन्हैयालाल मंगानी (काका) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सांई जगदीश लाल जी द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र सनपाल (पप्पा), जो दिल्ली सरकार के DAMB के सदस्य एवं प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर संचालन समिति, कमला नेहरू पार्क के महासचिव हैं, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त सुरेश खत्री और विजय इसरानी (प्रधान, प्रगतिशील सिंधी समाज समिति) भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे से राम भावना सेवा सदन से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रात्रि 10 बजे हर की पौड़ी पहुंची, जहां बहराणा साहिब का पल्लव एवं विसर्जन विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।इस दौरान नंद लाल आशरा (KSK), हासानंद मोटवानी, हरीचंद गिदवानी, हेमंत गिदवानी, श्री परमानंद जी ,श्री चंद अरोड़ा और निखिल कुकरेजा इन्द्र चंदवानी, खान चंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और वातावरण “जय झूलेलाल” के जयकारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!