रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफे की मांग

हरिद्वार। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने किया। ज्वालापुर स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।
महंत शुभम गिरी ने कहा कि आम जनता रसोई गैस सिलेंडर के लिए बेहद परेशान है। देशभर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन द्वारा गैस की कोई कमी न होने के दावे पूरी तरह फेल साबित होते दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। गैस की कमी के कारण कई होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्नक्षेत्र तक बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे साफ है कि देश में गैस संकट गंभीर रूप ले चुका है।
महंत शुभम गिरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को राहत देने में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी नाकाम साबित हो रहे हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के लिए तुरंत कड़े कदम उठाए।
प्रदर्शन में सपा नेता सुमित तिवारी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नु, राव बिहान, असीम सलमानी, योगेश कुमार, विजय पाल, धीरज सिंह, रईस अंसारी, रोबिन सिंह यादव, सिद्धार्थ शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!