लेखक गांव, देहरादून में विरासत कला उत्सव का शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कवि सम्मेलन का आगाज़

लेखक गांव, देहरादून में विरासत कला उत्सव का शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कवि सम्मेलन का आगाज़
देहरादून (उत्तराखंड)।
लेखक गांव, थानों, देहरादून में विरासत कला उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
यह उत्सव 13 से 19 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) तथा लेखक गांव, थानों, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें शास्त्रीय नृत्य (पढ़शन) की प्रस्तुति कविता ठाकुर, सुभी और रमिंदर खुराना द्वारा दी गई। इसके अलावा “स्वयंदीपा” नाटक का मंचन भी किया गया, जिसके लेखक माधुरी सुबंध हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस पूरे सप्ताह चलने वाले उत्सव में साहित्य, नाटक, कविता और नृत्य से जुड़ी अनेक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी कला और साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
स्थान: लेखक गांव, थानों, देहरादून, उत्तराखंड
समय: प्रतिदिन सायं 6 बजे से
आयोजकों की ओर से सभी नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!