“नारी शक्ति सम्मान समारोह: ‘घर से आसमान तक का सफर’ कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च को

“नारी शक्ति सम्मान समारोह: ‘घर से आसमान तक का सफर’ कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च को”
समाचार:
श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा से पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से महिलाओं के सम्मान और उनके प्रेरणादायी योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से “नारी शक्ति सम्मान – घर से आसमान तक का सफर” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह विशेष सम्मान समारोह शनिवार, 14 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे से प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मान चित्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनकी उपलब्धियों और संघर्षों को मंच प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं प्रेरित होकर अपने सपनों को साकार कर सकें। इस अवसर पर “नारी शक्ति का घर से आसमान तक का सफर” विषय पर चर्चा भी की जाएगी, जिसमें समाज में महिलाओं के बढ़ते योगदान और सशक्तिकरण पर विचार साझा किए जाएंगे।
पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि संस्था हमेशा से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
संस्था के संरक्षक डी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेरणा की भावना को मजबूत करते हैं।
संस्था की ओर से सभी गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और महिलाओं को इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!