अग्रवाल भवन में भक्ति की गंगा: श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अग्रवाल भवन में इन दिनों आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बना हुआ है। कथा का आयोजन अत्यंत दिव्य और प्रेरणादायक वातावरण में किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
कथा व्यास जी, जिनकी आयु 89 वर्ष है, इस अवस्था में भी अत्यंत प्रभावशाली और मधुर वाणी में कथा का रसपान करा रहे हैं। उनके द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ श्रीमद् भगवद्गीता के उपदेश और श्रीराम कथा के प्रसंग भी सुनाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु गहराई से सनातन धर्म की ओर प्रेरित हो रहे हैं।
प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से आए भक्त श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रहे हैं। छठे दिन का आयोजन विशेष रूप से भव्य रहा, जहां भक्तों की भारी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अग्रवाल भवन के प्रेसिडेंट दिलीप चंद्र गुप्ता जी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन निरंतर कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना सभी के लिए अत्यंत सुखद और आनंददायक अनुभव होता है।
आज छठे दिन प्रातः एवं सायं दोनों समय कथा का आयोजन संपन्न हुआ, वहीं रात्रि में भजन संध्या के साथ दिनभर का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि सातवें दिन कल भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें प्रेसिडेंट दिलीप चंद गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेट्री अनिल गोयल, जनरल सेक्रेटरी आशु गर्ग, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पृथ्वीराज बंसल, वाइस प्रेसिडेंट कश्मीरी लाल गुप्ता तथा जयपाल जैन सहित अनेक भक्तगण शामिल रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते नजर आए, जिससे अग्रवाल भवन का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है।
अग्रवाल भवन में भक्ति की गंगा: श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

