तुरियानंद आश्रम, भूपतवाला (हरिद्वार) में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

तुरियानंद आश्रम, भूपतवाला (हरिद्वार) में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह
हरिद्वार की पावन धरा स्थित तुरियानंद आश्रम, भूपतवाला में आज 30 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जहां भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
इस आयोजन में विशेष रूप से गुजरात के अहमदाबाद एवं राजकोट से आए श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। नन्दू बेन, मधु जी भाई बोरा, वृंदा तथा मनोज भाई दुधैया सहित अन्य भक्तगण इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कथा श्रवण में लीन नजर आए।
कथा के दौरान श्रीमद् भागवत के दिव्य प्रसंगों का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे समस्त वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
प्रथम दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य और सफल रहा, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आने वाले दिनों में भी कथा का क्रम जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन का लाभ उठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!