हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन बेदी ने किया संगठन विस्तार, मोहम्मद अलीम अंसारी बने जिला अध्यक्ष
हरिद्वार।
भारतीय किसान यूनियन बेदी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बड़ेडी राजपूतान स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल वेदी ने की। इस अवसर पर संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब उत्तराखण्ड सरकार को किसानों के शोषण का मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ चुका है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों पर हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नसीर अहमद ने उत्तराखण्ड में संगठन को और अधिक सशक्त करने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान संगठन में सैकड़ों नई नियुक्तियां भी की गईं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों के साथ की जा रही कथित गुंडागर्दी को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा और जल्द ही बिजलीघर का घेराव कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
बड़ेडी राजपूतान क्षेत्र में लगातार बनी रहने वाली पानी की समस्या पर भी चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही संबंधित जन अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
इसी क्रम में मोहम्मद अलीम अंसारी को भारतीय किसान यूनियन बेदी का जिला अध्यक्ष, हरिद्वार नियुक्त किया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मोहम्मद अलीम ने कहा कि वे किसानों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसानों के हक़ की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से राव पप्पू पुंडीर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), दाता राम चौहान (राष्ट्रीय सलाहकार), इंजीनियर मुनस्सिर हुसैन (राष्ट्रीय सचिव), मो. मुजाहिर (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), राव सलमान (जिला अध्यक्ष, रुड़की), मो. अमजद, मोहम्मद शाकिर मलिक (जिला उपाध्यक्ष) सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन बेदी ने किया संगठन विस्तार, मोहम्मद अलीम अंसारी बने जिला अध्यक्ष हरिद्वार

