वार्ड नंबर 43 के पार्षद हरविंदर सिंह ‘विकी’ ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। वार्ड नंबर 43 के पार्षद हरविंदर सिंह ‘विकी’ एक कर्मठ, ऊर्जावान युवा के रूप में निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक जमीनी समाजसेवक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्षद हरविंदर सिंह ‘विकी’ ने समस्त देश व प्रदेशवासियों के साथ-साथ हरिद्वार आने वाले यात्रियों एवं व्यापारियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है।
उन्होंने बताया कि वे न केवल अपने वार्ड बल्कि पूरे हरिद्वार में समाज सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं। यात्रियों की सुविधा, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।
पार्षद हरविंदर सिंह ‘विकी’ ने कहा कि समाज सेवा ही उनका संकल्प है और वे आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनहित के कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!