पूजा शर्मा – रिपोर्टर srknews24×7
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने 7 जनवरी 2026 को हरिद्वार (ज्वालापुर) में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित ‘लोहड़ी महोत्सव’ में शिरकत की।
राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरिद्वार के पंजाबी समाज ने लोहड़ी के माध्यम से पूरी मानवता को खुशियों और उत्साह के साथ त्योहार मनाने का एक सशक्त संदेश दिया है। महोत्सव के दौरान राज्यपाल ने आयोजन स्थल पर व्याप्त विशेष ऊर्जा और सकारात्मकता की सराहना की और इसे समाज की जीवंतता का प्रतीक बताया ।
राज्यपाल ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि के प्रति सम्मान व्यक्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता बनाए रखने में पंजाबी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया ।

