समरसता संकल्प अभियान के तहत घर-घर पहुंचाया जाएगा संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी
हरिद्वार, 30 अगस्त 2026। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत बहादराबाद में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान एवं राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह मोगा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।
संत रविदास जी ने दिया समरसता और समानता का संदेश : बलबीर घुनियाल
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने संत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन संस्कृति के सम्मान तथा समाज में समरसता और भाईचारे की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण शिक्षाएं दीं। उनकी जन्मभूमि से आई पवित्र मिट्टी को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर संत रविदास जी की शिक्षाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं वंचित वर्ग के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसके माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
समरसता ही भाजपा का संकल्प : आशुतोष शर्मा
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि समरसता ही भाजपा का संकल्प है। भाजपा परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों पर चलते हुए समाज में समानता और समरसता स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सरकार की नीतियां समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं। संत रविदास जी ने सदियों पहले समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश दिया था। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर उनके विचारों और शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने लोगों से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
संतों के आदर्शों पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : डॉ. जयपाल सिंह चौहान
राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार संतों के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर कार्य कर रही है। संत रविदास जी ने समाज में समरसता का संदेश देते हुए ऊंच-नीच और बड़े-छोटे के भेदभाव को समाप्त करने तथा सनातन धर्म की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
हर बस्ती तक पहुंचेंगे संत रविदास जी के विचार : रविन्द्र बाल्मीकि
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा कि कलश वितरण कार्यक्रम समरसता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और संदेश को समाज की प्रत्येक बस्ती तक पहुंचाना है।
वहीं, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश यात्रा के माध्यम से गांवों और शहरों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज में समानता और समरसता की भावना मजबूत होगी तथा जात-पात के भेदभाव को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने भी लोगों से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भूप सिंह, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, सतीश कुमार, ब्रज रानी, देवेन्द्र प्रधान, तेलूराम प्रधान, धर्मेन्द्र कुमार, रविदास पीठ के प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, अश्वनी काम्बोज, रीता सैनी, मंडल महामंत्री शिवम चौहान, राजवीर कलानिया, हिमांशु, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाथी राम, विपिन शर्मा, राजेन्द्र कटारिया, लव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विनीत जोली, प्रमोद कुमार, सतीश, संजय और विपुल सहित हरिद्वार जिले के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।
— जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा हरिद्वार






