जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया-हेमा भंडारी

जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया-हेमा भंडारी

रुड़की। जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी आजाद अली का जन्मदिवस सोमवार को राजमहल होटल, रुड़की में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आजाद अली के दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। होटल परिसर “आजाद अली जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी की हेमा भंडारी मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव जन अधिकार पार्टी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि”हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद अली जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि गरीब, मजलूम और वंचित समाज की आवाज हैं। उन्होंने हमेशा जनहित और समाजसेवा को सर्वोपरि रखा है। उनके कुशल नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी कार्यकर्ता उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना करते हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लेते हैं।”

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि, _”जन्मदिवस पर आप सभी से जो प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं। यह प्यार ही मेरी ताकत है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि समाजसेवा और जनहित के लिए मेरा संघर्ष और प्रयास इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। पार्टी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।”

कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!