भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर मनाया
हरिद्वार, 4 अगस्त 2026।
भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्य और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।
इस अवसर पर लव शर्मा, विशाल गर्ग, प्रीति गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, प्रेम शंकर पिंकी, रितु ठाकुर, अरविंद कुशवाहा, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, बिंदर पाल, रेनू शर्मा, ओ.पी. सिंह, राजेश रस्तोगी, रजनीश चौधरी, प्रमोद शर्मा, अनिल अरोड़ा, सुषमा चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां गंगा से प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ, सुखद एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
निवेदक:
धर्मेंद्र सिंह चौहान
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार

