दुर्गा नगर में धूमधाम से मना होली महोत्सव जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश

हरिद्वार। दुर्गा नगर में धूमधाम से मना होली महोत्सव जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर तीन स्थित दुर्गा नगर में पार्षद सूर्यकांत शर्मा के संयोजन में होली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों ने फूलों की होली, अबीर-गुलाल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उल्लासपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र रंगों और भाईचारे की भावना से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि किरण जैसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो समाज को जाति-बिरादरी से ऊपर उठाकर एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।अपने संबोधन में मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। पर्व हमें मतभेदों को भुलाकर प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन से पारस्परिक सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं एवं संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर समाजसेवी जनेश्वर त्यागी, स्वामी मुकेशानंद महाराज, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, प्रमोद पाल, विनय शंकर दुबे, राकेश सिंह, रामेश्वर शर्मा, धीरज झा, आशु कंडवाल, नीरज शर्मा, राजा कश्यप, इंद्र कौशिक, दयाराम जी, प्रदीप शर्मा, हेमनारायण अग्रवाल, रमेश नाथ गोस्वामी, गौरव खन्ना, विनीत शर्मा, विष्णु उपाध्याय, विशाल गौड़, अभिनव, सूरज, अमित, सोनू सैनी, नीरज तनेजा, दिनेश सैनी, रवि पाल, अनूप पाल, दीपक पंत, आदर्श पांडे, मनोज महंत, अरुण, सनी राजपूत, अश्विनी बिश्नोई, विकास राणा, ब्रजेश उपाध्याय, विनोद मिश्रा, प्रमोद रावत, अवधेश शर्मा, प्रकाश वीर सिंह, उमेश पांडे, प्रशांत पाल, सौरभ गुप्ता, आर्यन पाल, राजकुमार, चेतन खुराना, पंकज वर्मा, संदीप गोस्वामी, आदित्य यादव, रूपेश, तरुण सैनी, तुषार पाल, आशु आहूजा, मनोज पाल, सोनू ओसवाल, राजेंद्र सिंह रावत, हरीश अरोड़ा, दीपक रावत, संदीप कुमार प्रजापति, अमरपाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, सनी अरोरा, कुशल पाल, सुमित बंसल, अमन, विकास ठाकुर, वरुण निषाद, हरिओम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने सभी अतिथियों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित गुप्ता ने किया।समारोह का समापन सामूहिक रंगोत्सव एवं एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर किया गया। पूरा वातावरण रंग, उमंग और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!