हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के पार्षद एवं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरविंदर सिंह ने धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों, व्यापारी बंधुओं एवं देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व हम सभी के जीवन में प्रकाश, प्रेम, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव, एकता और खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना की कि सभी के घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रत्येक व्यापारी बंधु का कारोबार निरंतर उन्नति करे और व्यापार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
हरविंदर सिंह ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी आपसी प्रेम, सहयोग और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। सभी लोग इन पावन पर्वों को आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाएं।
अंत में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा—
जय श्री राम! शुभ दीपावली!
शुभकामनाओं सहित: हरविंदर सिंह पार्षद, नगर निगम हरिद्वार
प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा
शहर अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार मंडल (रजि.), ज्वालापुर
मंत्री, ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार






