कबीर आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर गूंजे भक्ति और ज्ञान के प्रसंग

कबीर आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर गूंजे भक्ति और ज्ञान के प्रसंग
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण-पान किया। कथा व्यास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत किया।
कथा के दौरान राजा परीक्षित के जन्म, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति तथा हिरण्यकश्यप उद्धार प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास जी महाराज ने इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान की भक्ति, धर्म, सत्य और सदाचार के महत्व को समझाया।
कथा के मार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण-पान कर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!