हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की लोअर PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान को संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षकों के साथ-साथ शील इंस्टिट्यूट में भी खुशी का माहौल है।दिव्या चौहान ने शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण शील इंस्टिट्यूट से प्राप्त किया था। उनकी सफलता पर शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर दिव्या चौहान को शॉर्टहैंड का प्रशिक्षण देने वाली उनकी अध्यापिका पूनम खाली ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता दिव्या की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिव्या ने प्रशिक्षण के दौरान पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी क्षमताओं को निखारा।शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने कहा कि दिव्या चौहान की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में सफलता के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्थान के शिक्षकों और पूरी टीम के लिए प्रेरणा का कार्य करती हैं।उन्होंने दिव्या चौहान को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और अपने परिवार व संस्थान का नाम रोशन करें।
UKPSC लोअर PCS में दिव्या चौहान की सफलता, पूर्ति निरीक्षक पद पर हुआ चयनशील इंस्टिट्यूट की छात्रा की उपलब्धि पर संस्थान ने दी बधाई, निदेशक विभास सिन्हा ने घर पहुंचकर किया सम्मानित






