संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर मंथन, हर वार्ड में मजबूत टीम बनाने का आह्वानअंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, सरदार तेज सिंह नारंग बने जिला मीडिया प्रभारी

संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर मंथन, हर वार्ड में मजबूत टीम बनाने का आह्वानअंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, सरदार तेज सिंह नारंग बने जिला मीडिया प्रभारी। हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों, धार्मिक चेतना तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री ईश्वरी प्रसाद जी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार वर्मा जी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री श्री अरविंद पांडे जी ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री ईश्वरी प्रसाद जी ने कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित करने और जन-जागरण के लिए हनुमान चालीसा पाठ को माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर के 20 से 25 वार्डों में संगठन की मजबूत टीम तैयार कर समाज के बीच सक्रिय रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी संदिग्ध या संगठन के अनुसार हिंदू समाज से संबंधित चिंता वाले मामलों की जानकारी मिलने पर उचित संगठनात्मक एवं कानूनी प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से बाहर से आने वाले यात्रियों को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कार्यकर्ता अपने निवास अथवा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करें, जिससे समाज में आपसी जुड़ाव, संस्कार और धार्मिक चेतना को बढ़ावा मिल सके।राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार के जिला अध्यक्ष श्री योगेश सिंग्वाल जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, संगठन और सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन बहन-बेटियों की सुरक्षा, हिंदू समाज की एकता एवं सुरक्षा, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे विषयों को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं को संस्कार, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने को भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।श्री योगेश सिंग्वाल ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार हो और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं जागरूकता का संदेश पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।सरदार तेज सिंह नारंग को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्वबैठक के दौरान संगठन की ओर से महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सरदार तेज सिंह नारंग जी को राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार तेज सिंह नारंग संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों की जानकारी को मीडिया और समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, समाज सेवा, धार्मिक जागरूकता तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम ने बैठक के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार के जिला अध्यक्ष श्री योगेश सिंग्वाल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष संदीप जगरिया, नगर मंत्री सोनू कुमार, नगर मीडिया प्रभारी पुलकित सिंह नारंग, किशन जगरिया, कमल, शिवाजी मोहन, रामचंद्र, अरुण, लालू, कृष्ण, लल्लन, मोनी, बिन्नू नेगी, शेखर, तिलक, जानी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।योगेश सिंग्वालजिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल, हरिद्वारसंपर्क सूत्र: 9389824994

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!