श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर मानकेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य रुद्राभिषेक

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर मानकेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य रुद्राभिषेक

हरिद्वार। मायापुर स्थित मानकेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक, पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान महादेव की भव्य आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर मयूर उप्रेती, हिमांशु गौतम, शिवेंद्र, शुभम त्यागी, आशीष अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, लव चौरसिया, कुश चौरसिया और दीपू सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान महादेव का रुद्राभिषेक एवं पूजन किया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान मानकेश्वर महादेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!