सिटी प्रेस क्लब का बड़ा फैसला: धार्मिक कार्यक्रमों में जाने पर एक माह की रोक, सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सहायता पैकेज लागू
हरिद्वार।
श्रवण नाथ नगर स्थित होटल चित्रा हेरिटेज में सिटी प्रेस क्लब की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकारों की एक प्रबुद्ध संस्था है, लेकिन पत्रकारिता में लगातार गिरावट चिंता का विषय बनती जा रही है।
इसी को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे आदि कार्यक्रमों में जाने पर 16 मई 2026 से 15 जून 2026 तक पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया है। यदि किसी सदस्य को विशेष निमंत्रण मिलता है, तो उसे संगठन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कार्यक्रम में शामिल होने पर सदस्यता समाप्त की जाएगी।
बैठक में मायापुर टाइम्स के संपादक आकर्षित चौरसिया को क्लब की सदस्यता भी प्रदान की गई। साथ ही संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि किसी सदस्य के अचानक बीमार होने पर ₹1500 की तत्काल सहायता दी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर ₹15000 तक बढ़ाया जा सकता है।
संगठन ने बाहरी संगठनों से सूचना के आदान-प्रदान पर भी रोक लगाई है तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या दबाव की स्थिति में सामूहिक विरोध का ऐलान किया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजू भाई, उप सचिव राजू राजीव दादू सहित कई पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
सिटी प्रेस क्लब का बड़ा फैसला: धार्मिक कार्यक्रमों में जाने पर एक माह की रोक, सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सहायता पैकेज लागू

