हरिद्वार। उत्तराखण्ड में मंत्रिपरिषद विस्तार: नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ
देहरादून स्थित लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्य सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नवमंत्रियों को बधाई दी।
शपथ लेने वाले प्रमुख विधायकों में खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा शामिल रहे।
समारोह का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसमें राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद के इस विस्तार से राज्य सरकार को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 यह विस्तार सरकार के प्रशासनिक कार्यों को गति देने और प्रदेश के विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उत्तराखण्ड में मंत्रिपरिषद विस्तार: नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ

