हरिद्वार में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने लिया संतोष नंदन महाराज का आशीर्वाद, यूजीसी कानून का किया विरोध

हरिद्वार में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने लिया संतोष नंदन महाराज का आशीर्वाद, यूजीसी कानून का किया विरोध
हरिद्वार। देश के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने हरिद्वार पहुंचकर प्रसिद्ध संत एवं पीतांबरा देवी माँ बगलामुखी उपासक गुरु महाराज संतोष नंदन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने धर्म, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने विश्वविद्यालयों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े यूजीसी कानून पर भी अपना विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसे किसी भी कानून या व्यवस्था का विरोध किया जाना चाहिए, जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों के विपरीत हो।
इस दौरान आश्रम परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और भारतीय परंपरा व सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान संतोष नंदन महाराज ने सभी को धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
गुरु महाराज संतोष नंदन महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं ही देश की असली शक्ति हैं। उन्होंने समाज में सद्भाव, संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कई श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संतों का आशीर्वाद लेकर देश और समाज की उन्नति की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!