कनखल बैरागी कैंप स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र अंतर्गत बैरागी कैंप में स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए उसे नियंत्रित करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। गोदाम में रखे टेंट, कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिसने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग की तीव्रता के कारण राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं नुकसान का आकलन भी आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।
प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!