गुरुबक्श विहार कनखल में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
पड़ोस में रहने वाली महिला निकली आरोपी, करीब पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के गुरुबक्श विहार में घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में उसी बिल्डिंग में पीड़ित के पड़ोस में रहने वाली एक महिला की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस टीम ने महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को गुरुबक्श विहार कनखल निवासी नितिन राठी ने कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया था कि 01 अक्टूबर 2026 को उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 371/26, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान उसी बिल्डिंग में पीड़ित के पड़ोस में रहने वाली महिला की संलिप्तता प्रकाश में आई।
इसके बाद पुलिस टीम ने 06 अक्टूबर 2026 को संबंधित महिला को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
महिला निवासी गुरुबक्श विहार, कोतवाली कनखल, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी:
सोने एवं चांदी के आभूषण, अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये।
पुलिस टीम में शामिल:
- उ0नि0 उमेश लोधी
- हे0का0 जितेन्द्र शाह
- का0 कुलदीप
- का0 दिगपाल
- का0 विरेन्द्र चौहान
- का0 अरविन्द नौटियाल
- म0का0 राजरानी






