संयास रोड स्थित रामेश्वर आश्रम में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी

पितृ पक्ष में श्रद्धालु कर रहे कथा श्रवण, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

हरिद्वार। संयास रोड स्थित रामेश्वर आश्रम में गुजरात से आए श्रद्धालुओं की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित इस कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उनकी लीलाओं और श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं।

कथा के दूसरे दिन अहमदाबाद, गुजरात से पधारे श्रीमद्भागवत कथा वक्ता श्रीजी स्वामी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा एवं उनके विभिन्न दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। भगवान की कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

आयोजन गुजरात निवासी नटवरलाल श्याम जी भाई एवं अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। कथा स्थल पर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु कथा का श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भावविभोर नजर आए।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!