सेवा और संस्कार की राह पर संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट

सेवा और संस्कार की राह पर संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्टखाटू श्याम भजन-कीर्तन में रंजीता झा के नेतृत्व में टीम संकल्प ने लगाई श्रद्धा की हाजिरी

हरिद्वार। धर्म, सेवा और सामाजिक सरोकारों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष, भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी श्रीमती रंजीता झा के नेतृत्व में टीम संकल्प धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में भी सक्रियता से सहभागिता कर रही है।इसी क्रम में सेक्टर-3 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हारे के सहारे श्री खाटू श्याम जी के भव्य भजन-कीर्तन में श्रीमती रंजीता झा के साथ टीम संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण बाबा खाटू श्याम की भक्ति से सराबोर नजर आया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा का गुणगान करते दिखाई दिए।इस अवसर पर श्रीमती रंजीता झा ने कहा कि धर्म हमें सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। ट्रस्ट ‘सेवा परमो धर्म’ के संकल्प के साथ समाज के जरूरतमंद एवं अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बाबा खाटू श्याम जी के आशीर्वाद से सेवा के इस संकल्प को और अधिक मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ टीम संकल्प के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!