त्रिमूर्ति नगर चौराहा हो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर, प्रतिमा लगाने की मांग

त्रिमूर्ति नगर चौराहा हो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर, प्रतिमा लगाने की मांग

हरिद्वार, 19 अगस्त। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने तथा चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मेयर किरण जैसल को मांग पत्र सौंपा।

पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि चौराहे के उद्घाटन के दौरान स्थानीय निवासियों ने मेयर के समक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी थी। जनभावनाओं को देखते हुए मेयर ने भी चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी।

अहसान अंसारी ने कहा कि क्षेत्रवासी लगातार इस मांग को लेकर आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने मेयर से घोषणा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, इससे युवा पीढ़ी को नेताजी के साहस, राष्ट्रभक्ति और देशसेवा के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!