ज्वालापुर में “लूनो सोलर” शोरूम का भव्य शुभारंभ, सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित आर्य नगर चौक पर “लूनो सोलर” शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह बिजली की बचत का भी एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। ऐसे में “लूनो सोलर” जैसे प्रतिष्ठानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस शोरूम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य आधुनिक सोलर उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इससे स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
शोरूम संचालक शुभम मेहंदीरता ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता, उचित मूल्य, नवीनतम तकनीक और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की।
शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने “लूनो सोलर” शोरूम की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

