हरिद्वार में गूंज रही श्रीराम कथा: गुजरात से उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार में गूंज रही श्रीराम कथा: गुजरात से उमड़ा आस्था का सैलाब
हरिद्वार की पावन नगरी इन दिनों श्रीराम भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई है। तुलसी मानस मंदिर आश्रम में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस दिव्य आयोजन का नेतृत्व श्री राम कुमार दास जी, पीठाधीश्वर, श्री राम महल मंदिर गुजरात द्वारा किया जा रहा है।
कथा के मुख्य वक्ता श्री राजेंद्र प्रसाद शास्त्री जी अपने श्रीमुख से भगवान श्रीराम की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। उनके प्रवचनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर भक्ति रस में डूब रहे हैं।
माँ गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित इस कथा में भक्तजन भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए श्रीराम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है।
कथा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विशेष रूप से गुजरात से हजारों की संख्या में आए भक्तों ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो संपूर्ण गुजरात श्रीराम भक्ति में डूबकर हरिद्वार पहुंच गया हो।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और भक्ति भावना का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!