निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण, गर्मी में मिली राहत
हरिद्वार के मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़ा में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रघुनाथ शर्मा एंड संस (स्टैंडर्ड कन्फेक्शनर) द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में दीपू पतलानी, अमन शर्मा, मयूर उप्रेती, मधुसूदन शर्मा सहित अन्य कई व्यापारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही शरबत वितरण शुरू हो गया, जो लगातार शाम लगभग 4:00 बजे तक चलता रहा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने शरबत का प्रसाद ग्रहण कर निर्जला एकादशी का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
गर्मी के बीच इस सेवा ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई और सभी ने ठंडे शरबत का आनंद लेकर स्वयं को तरोताजा महसूस किया। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक सराहनीय सामाजिक व धार्मिक सेवा बताया।
निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण, गर्मी में मिली राहत

